गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : चार की मौत, तीन गंभीर

भुवनेश्वर : ओडिशा में नुआपाड़ा जिले के बोडेन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत राजपुर छक में बुधवार को मोटरसाइकिलों के आपस में टकरा जाने से चार युवकों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब युवक दुर्गापूजा मंडपों से दर्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल की आपस में भीषण टक्कर हो गयी। इसमें चार युवकों की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नुआपाड़ा और बोडेन अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी मृतकों की उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *