गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : चार की मौत

धार : मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने सड़क पर गिरे गेंहू को समेट रहे चार लोगों को कुचल दिया, जिससे दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी और दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दमतोड़ दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सरदारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेरू चौकी उंडेल फाटा के समीप कल रात एक ट्रक ने चार लोगों को कुचल दिया, जिससे दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दमतोड़ दिया। मृतकों में मुन्नालाल (47), लवकुश (28), नवदीप (29) और अर्जुन (26) शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि मुन्नालाल अपने एक साथी अर्जुन के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में गेंहू बेचने राजगढ़ मंडी जा रहा था। इसी दौरान उसके ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे का फाटक खुल गया और गेंहू सड़क पर गिर गया, जिसे चार लोग समेट रहे थे, तभी इंदौर से अहमदाबाद की ओर जा रहे एक ट्रक ने अंधेरा होने के चलते कुचल दिया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *