गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : चार की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के नोहराधार गांव में मंगलवार सुबह एक कार के पहाड़ी से नीचे गिर जाने से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह छह बजे नोहराधार गांव में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गये लोगों की पहचान कमल राज (40) जीवन सिंह (63) सुमा देवी (54) और रेखा देवी के रूप में हुई है। ये सभी राजगढ़ तहसील के धनोगा गांव के निवासी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और दुर्घटना के कारण का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *