गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : चार की मौत, छह घायल

सतारा : महाराष्ट्र के सतारा जिले की खाटव तहसील के सूर्याचिवाड़ी के समीप ढोंडेवाड़ी गांव में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खटाव पुलिस के अनुसार, सिद्धेश्वर-कुरोली के आठ लोग पांडुरंग देशमुख की मारुति वैन में सवार होकर लोकारेवाड़ी में संत बालूमामा के दर्शन के लिए जा रहे थे।
ढोंडेवाड़ी गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे वैन सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं समेत चार लोगों की घटनास्थ्ल पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें वादुज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *