गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : चार की मौत, तीन घायल

रांची : झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चरही घाटी का यूपी मोड़ के पास आज तड़के सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चरही घाटी के यूपी मोड के बिहार से झारखंड के रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर पूजा करने के लिए जा रहे एक स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियो गाड़ी के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।इस दुर्घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। ऐसे में पुलिस को गाड़ी में से मृत लोगों के शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वही घायल लोगों को भी काफी मुश्किल से बाहर निकल गया। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *