गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के जहानाबाद क्षेत्र में मंगलवार को टैंकर की टक्कर से तिपहिया सवारी वाहन में सवार नौ यात्रियों की मृत्यु हो गयी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होने ट्वीट किया “जनपद फतेहपुर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक टैम्पों में सवार होकर नौ लोग शादी के लिए लड़की देखने जहानाबाद आ रहे थे जबकि दूध से लदा टैंकर जहानाबाद से कानपुर देहात के घाटमपुर की ओर जा रहा था। आमने सामने की भिड़ंत में टैम्पों सवार सभी नौ लोगों की मृत्यु हो गयी। उन्होने बताया कि सभी मृतक इटावा और कानपुर देहात जिले के मूसा नगर कस्बे के निवासी है जिनकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। दूध का टैंकर बुलंदशहर का है जिसका चालक हादसे के बाद फरार हो गया। टैंकर पुलिस के कब्जे में है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *