गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : एक की मौत, छह घायल

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र में ट्रेलर और कार के बीच रविवार सुबह हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन बच्चों सहित छह घायल हो गये। चुनार थानाक्षेत्र में चचेरी मोड़ के पास हाइवे पर वाराणसी की तरफ से आ रहे ट्रेलर तथा मीरजापुर के तरफ से वाराणसी की तरफ जा रही कार के बीच भिडंत हुई। सभी घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार मिर्जापुर की ओ‌र से एक एस‌यूवी कार पर सवार चुनार की ओर जा रहे थे । वाराणसी मिर्जापुर राजमार्ग पर चचेरी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक टेलर ट्रक से आमने-सामने टकरा गई, जिससे संजय यादव (50) पुत्र रामलाल निवासी पिपराही थाना चुनार जनपद मीरजापुर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा ,धर्मशिला (45) पत्नी संजय , ममता (25) पत्नी प्रवेश निवासी पिपराही थाना चुनार मीरजापुर, रविंदर (40) गौड पुत्र बैजनाथ महाराजगंज व 03 छोटे बच्चे घायल हो गये ।
सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारी व चुनार पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलो प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार भिजवाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। ट्रेलर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *