गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : एक की मौत, तीन गंभीर

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली के हरचंदपुर इलाके में तेज रफ़्तार रोडवेज बस की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनकी मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों से आज शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे हरचंदपुर इलाके में प्यारेपुर के पास तेज़ रफ़्तार रोडवेज की बस की चपेट में मोटरसाइकिल से जा रहे परिवार के चार सदस्य आ गए। इस हादसे में एक 03 वर्षीय नाबालिग बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी।
बताया गया कि मोटरसाइकिल पर राजेन्द्र कश्यप उसकी पत्नी ज्योति पुत्र अंश और बेटी लाडो सवार थे कि तभी अचानक पीछे से आ रही रोडवेज की बस की चपेट में मोटरसाइकिल आ गई। इस टक्कर में राजेंद्र की बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी। यह सभी लोग रायबरेली नगर कोतवाली के मठिया इलाके के रहनेवाले थे।

बस कानपुर डिपो की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया और मृतका के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी चालक की गिरफ्तारी के बारे में पुलिस से कोई सूचना नही मिली है इस हादसे की प्राथिमिकी अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *