भद्राद्री कोठागुडेम : तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के दम्मापेटा में सोमवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस के अनुसार, बोरमपालेम गांव के 13 मजदूर एक बोलेरो से दम्मापेटा जा रहे थे और वह एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद पलट गया।दोपहिया वाहन पर सवार अप्पाराव और सुब्बाराव गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बोलेरो में सवार 12 अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को दम्मापेटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अप्पाराव (45) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।
