कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज दोपहर एक ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी एक आटो को जबर्दस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना में सात बच्चों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के कोरर इलाके के एक निजी स्कूल के बच्चे ऑटो में सवार होकर दोपहर वापस अपने घर आ रहे थे। इस दौरान भानुप्रतापपुर से कांकेर की ओर आ रहे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने ऑटो को सीधे टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना इतनी खतरनाक थी की मौके पर ही 5 बच्चों ने दम तोड़ दिया। वहीं, अस्पताल में दो बच्चों की मौत हो गयी।
घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों के दुर्घटना में असमय निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
सड़क हादसा : सात बच्चों की मौत
