गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : सात की मौत, 11 घायल

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के मानसेहरा जिले में शनिवार को एक यात्री वैन के पलट जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। राहत एवं बचाव सेवा ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना मानसेहरा जिले के मांगला इलाके में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वह सड़क से उतर गया और पलट गया, जिससे कई लोग हताहत हो गए। राहत ए‌वं बचाव सेवा ने कहा कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग और बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को अस्पतालों में पहुंचाया। मृतकों में छह पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *