गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : सात लोगों की मौत

जकार्ता : इंडोनेशिया के बेंगकुलु प्रांत के मुकोमुको रीजेंसी में भारी मशीनरी ले जा रहे एक ट्रक ने गुरुवार को एक मिनी बस को टक्कर मार दी जिससे एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। स्थानीय यातायात पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुकोमुको यातायात पुलिस प्रमुख रूली जुलध फर्माना ने कहा कि कल स्थानीय समयानुसार शाम करीब छह बजे यह दुर्घटना हुई।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार मुकोमुको से प्रांत की राजधानी बेंग्कुलु जा रहे ट्रक ने पहाड़ी सड़क पर बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मामले की जांच की जा रही है। इंडोनेशिया में ओवरलोडिंग, सड़क की खराब स्थिति और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण होने वाली घातक सड़क दुर्घटनाएं अक्सर रिपोर्ट की जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *