गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : छह लोगों की मौत, 18 घायल

मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक जिले में चांदवड गांव के पास मुंबई-आगरा राजमार्ग पर मंगलवार को एक बस और ट्रक के बीच टक्कर में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तथा 18 अन्य घायल हो गये, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है। राजमार्ग पुलिस ने बताया कि घायलों को चंदवाड के एक उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आठ यात्रियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बचाव अभियान जारी होने के कारण मुंबई-आगरा राजमार्ग पर यातायात कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया।
यहां मिली जानकारी के मुताबिक बस जलगांव से मुंबई के पास वसई की ओर आ रही थी। ट्रक बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी टक्कर हो गयी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर से पूरी बस के परखच्चे उड़ गये। पुलिस ने बताया कि चंदवाड और राजमार्ग पुलिस अब भी घटनास्थल पर मौजूद हैं तथा राजमार्ग पर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *