गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : छह की मौत, एक घायल

वारंगल : तेलंगाना में वारंगल जिले के येलांडु गांव में बुधवार को एक लॉरी ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिससे छह लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि ऑटोरिक्शा वारंगल से थोरूर जा रहा था। इस बीच एक लॉरी ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के कारण ऑटोरिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मारे गये मजदूर थे और शहद बेच कर अपनी आजीविका चला रहे थे। वे बिहार और राजस्थान के रहने वाले थे। उनकी पहचान राजस्थान के बी श्रीनिवास (ड्राइवर), जबोदु, नीतीश और रूपचंद, बिहार के सुरेश और मैरी के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *