गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : छह की मौत, दो घायल

तिरुपति : आंध्रप्रदेश में तिरुपति जिले के श्रीकालाहस्ती के मिट्टा कांड्रिगा में रविवार को एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी एवं दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब कार में सवार लोग तिरूपति से श्रीकालाहस्ती जा रहे थे। सभी लोग विजयवाड़ा के रहने वाले थे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *