गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : छह की मौत, दो घायल

रांची : झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस साइन मंदिर के पास आज सुबह एक कार के पहले पोल से और फिर पेड़ से टकरा जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कार में कुल 8 लोग सवार थे। घायल दोनों युवकों में एक का इलाज टीएमएच और दूसरे का इलाज स्टील सिटी नर्सिंग होम में हो रहा है जबकि सभी 6 शवों को एमजीएम अस्पताल में रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि सभी युवक आदित्यपुर के बाबा कुटी क्षेत्र के रहने वाले थे और एक कार से पिकनिक मनाने के लिए बिष्टुपुर से मरीन ड्राइव की ओर जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलने पर बिष्टुपुर और सोनारी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *