गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

सांगली : महाराष्ट्र में सांगली जिले के तासगांव तहसील में चिचानी तासगांव-मनेराजुरी मार्ग पर बुधवार तड़के सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना आज तड़के जिले के तासगांव-मनेराजुरी मार्ग पर तब हुयी, जब एक ही परिवार के सदस्य कवठे-महांकाल तहसील के कोकाले गांव में एक रिश्तेदार के जन्मदिन में शामिल होने के बाद कार से लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तासरी नहर में जा गिरी। इसमें दो महिलाओं और तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार, सुनसान इलाका और रात का अंधेरा होने के कारण घायल महिला को समय पर सहायता नहीं मिली और वह सुबह तक वहीं घायल अवस्था में पड़ी रही। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान राजेंद्र जगन्नाथ पाटिल (60), सुजाता राजेंद्र पाटिल (55), प्रियंका अवधूत खराडे (30), तीन बच्चों द्रुवा (तीन), कार्तिकी (एक) और राजवी (दो) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *