गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : तीन मरे

गोंडा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के धानेपुर क्षेत्र में बुधवार को कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नीरज(30), मिश्री लाल(55) और अक्षय (25 ) बाइक से गोण्डा की ओर आ रहे थे कि उतरौला मार्ग पर सोहिला झील के पास ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सामने से आ रहीं कार से टकरा गयी। इस हादसे में घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *