गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : तीन मरे

अमेठी : उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जगदीशपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर की आमने सामने टक्कर में दो चालकों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रायबरेली अयोध्या राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर थौरी गांव के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग बाहर निकले और हादसे की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकला। इस सड़क हादसे में दो चालक और एक खलासी की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान चालक मनोज कुमार मिश्रा (35) निवासी बगाही थाना बल्दीराय सुल्तानपुर, खलासी प्रदीप कुमार चौबे (47) निवासी मनीपुर पटना थाना कूड़े भार सुल्तानपुर,चालक सुनील कुमार (22) कस्बा मरका थाना मरका बांदा के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *