गोंडा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के वजीरगंज क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के अनभुला खानपुर गांव निवासी अभय (20) अपने भाई आदर्श (18) संग बाइक से बीती देर रात नवाबगंज से वापस अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में शोभापुर गाँव के पास तुलसीपुर गांव के रहने वाले सूरज सिंह (19) से मुलाकात होने पर तीनों सड़क के किनारे खड़े होकर बात करने लगे, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार गुजर रही कार ने तीनों को ठोकर मार दी जिससे तीनों बुरी तरह घायल हो गये।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी कार चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।
सड़क हादसा : तीन मरे
