गोण्डा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के छपिया क्षेत्र में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बेकाबू कार के पलटने से तीन लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये। अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय नें शुक्रवार को बताया कि बीती रात खोड़ारे की तरफ से आ रही क्योटो कार मझरेठी गांव के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटते हुए आम के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में साइकिल सवार सहित कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जिसमे साइकिल सवार खोडारे थाना क्षेत्र के रमादत्तपुर गांव निवासी गोकरन (30),खोडारे क्षेत्र के बभनगांव निवासी इस्तिकार (30),अली हसन और सुधु उर्फ सिराज अहमद (35) को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल अब्दुल हकीम (22), मोहम्मद औयुल (26),दीपचन्द्र (25),शफीक (24) , और अरशद (15) का उपचार कराया जा रहा है।
सड़क हादसा : तीन मरे, पांच घायल
