कासरगोड : केरल के कासरगोड जिले के कुंजाथुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक कार और तेज रफ्तार एम्बुलेंस के बीच टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि एम्बुलेंस कासरगोड के विंटच अस्पताल से एक मरीज को लेकर मंगलुरु जा रही थी। वे लोग उडुपी जिले के कोल्लूर मूकाम्बिका मंदिर के दर्शन करने के बाद त्रिशूर जिले में पुथुरमना को वापस लौट रहे थे। इस बीच हुयी दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
मृतकों की पहचान पी शिवकुमार (54), उनके बेटे सरथ एस मेनन (23) और सौरव एस मेनन (15) के रूप में हुयी है।
टक्कर के बाद वाहन पलट जाने से एंबुलेंस में सवार चालक और नर्स समेत चार लोग घायल हो गये।
सड़क हादसा : तीन लोगों की मौत, चार घायल
