गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : तीन की मौत

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक खड़े ट्रक से दो मोटर साइकिलों के टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मझगवां भट्टे के निकट कल रात्रि सड़क पर खड़े एक ट्रक से एक मोटर साइकिल के टकरा जाने दो लोगो की मौत हो गयी। बताया गया कि घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जैसे ही मृतकों को लेकर रवाना हुयी। तभी एक अन्य मोटर साइकिल खड़े ट्रक से टकरा गयी, जिसमे एक और युवक की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *