गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : तीन की मौत

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के मलूरा शाल्टेंग इलाके में सोमवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मारे गए तीन लोगों में एक यातायात पुलिसकर्मी भी शामिल है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ट्रैफिक पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने कहा कि एक टिप्पर चालक ने अपने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे उसका वाहन आज दोपहर पेट्रोल पंप मलूरा के पास एक तिपहिया वाहन और एक कार में टकरा गया, जिसके परिणामस्वरूप एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी दुर्घटना के समय सड़क पर ड्यूटी पर था, मृतक की पहचान पट्टन बारामूला के निवासी जहूर अहमद खान के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *