गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : तीन की मौत

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना नगला सिंघी क्षेत्र निवासी तीन कांवड़ियों की रविवार को हरिद्वार से वापस आने के दौरान रुड़की के समीप ट्रक हादसे में मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगला सिंधी क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी तीन मित्र दीपू रामनरेश और सत्येंद्र डाक कावड़ लेकर रविवार को सुबह वापिस आ रहे थे। सोमवार को उन्हे यहां शिवालय में जलाभिषेक करना था लेकिन दुर्भाग्यवश सुबह के समय रुड़की के समीप एक ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण तीनों ‌ गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल को उपचार के लिए देहरादून के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई है। घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने जानकारी दी है कि रुड़की में दो युवकों के पोस्टमार्टम हुए हैं जिनके शव देर रात तक पहुंचने की सम्भावना है। एक युवक का पोस्टमार्टम देर रात तक होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *