शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पिता और उसके दो पुत्रों की मौत हो गयी है। पुलिस अधीक्षक ए एस आनंद ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के मोहल्ला मेहमान शाह निवासी इन्तेजार खां (50) रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के रेयान स्कूल के पास इंतजार ट्रैक बॉडी बनाने की दुकान चलाते है। उनके साथ उनके बेटे जुल्फेकार (25) व जरनैन खां (17) भी काम करते थे। सोमवार रात तीनों लोग काम करके अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक इन्तेजार चला रहे थे जबकि पीछे उनके दोनो बेटे जरनैन और जुल्फेकार बैठे थे कि नेशनल हाइवे 24 से मेहमान शाह को जाने वाली रोड पर पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में पिता और उनके दो पुत्रों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस चौक कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
सड़क हादसा : तीन की मौत
