गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : तीन की मृत्यु

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के मेनगांव थाने क्षेत्र में आज सड़क हादसे में तीन भाई बहनों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार खंडवा वड़ोदरा मार्ग पर गुवाड़ी के समीप अज्ञात वाहन ने दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के चलते दुपहिया वाहन पर सवार सुनील चौहान (19) निवासी देवझिरी, उसकी बहन कला उर्फ कस्तूरी 24 वर्ष निवासी हैला पड़ावा और ममेरा भाई दिलीप डाबर (20) निवासी बलखड़ खुर्द की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों भाई कला को हेला पडावा से खामखेड़ा छोड़ने जा रहे थे। पुलिस ने अपराध कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *