बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुमेरगंज निवासी नीरज यादव (34) पुत्री योगिता (8) और बड़े भाई पंकज यादव की पुत्री वर्तिका (5) को बाइक पर बिठाकर स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान भिटरिया की ओर से बाराबंकी जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में सभी लोग सड़क पर जा गिरे और ट्रक तीनों को रौंदता हुआ चला गया। इसमें दोनों मासूम बच्चियों की मौके पर मौत हो गई। नीरज को इलाज के लिए चिकित्सालय लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
