गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : तीन की मौत

बदायूँ : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले फैजगंज बेहटा क्षेत्र में गुरूवार सुबह ट्रक और पिकअप वाहन की भिड़ंत में पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसौली पवन कुमार ने बताया कि क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी बस स्टैंड के पास भूसा भरे ट्रक और पिकअप वाहन की आमने सामने से भीषण टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से वाहनों में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला मगर तब तक तीन लोगों की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति घायल अवस्था में था।
उन्होने बताया कि मरने वालों की पहचान इजहार(22),हाजी इमरान(60) निवासी करुणा थाना कटघर मुरादाबाद के तौर पर की गयी है। दोनो पिता पुत्र है जबकि पिकअप वाहन के ड्राइवर की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। हादसे में इजहान नामक व्यक्ति घायल हुआ है जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *