गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : तीन की मौत

भीलवाड़ा : राजस्थान में छ भीलवाड़ा जिले में शाहपुरा थाना क्षेत्र में आज रोडवेज बस की ट्रक्कर से बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि मूलरूप से भदेसर निवासी फकीर मोहम्मद सिलावट (45), उसकी पत्नी समीम बानों (42) एवं दस वर्षीय बेटा अली मोहम्मद भीलवाड़ा शहर के गांधीनगर में रह रहे थे। ये तीनों अपने रिश्तेदार के यहां निकाह में शरीक होने बाइक पर गांधीनगर से रवाना हुये। तीनों भीलवाड़ा-शाहपुरा हाइवे स्थित बड़ेसरा फैक्ट्र्री के नजदीक पहुंचे थे कि शाहपुरा से भीलवाड़ा की ओर आ रही रोडवेज बस ने बाइक सवार इस परिवार को चपेट में ले लिया।
बाइक रोडवेज के नीचे घुस गई, जिससे बाइक सवार फकीर मोहम्मद, उसकी पत्नी समीम बानों एवं बेटे अली मोहम्मद की मौत हो गई। थाना प्रभारी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। उनके आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम किया जायेगा। उधर, निकाह वाले घर एवं रिश्तेदारों में शोक छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *