गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : तीन की मौत ,नौ लोग घायल

रांची : झारखंड के रांची में रातू के काठीटांड के शिव मंदिर के समीप चैती छठ पूजा के अंतिम दिन छठ पूजा करने जा रहे लोगों से भरी एक ऑटो के डिवाइडर से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताएं कि मृतकों में दो महिला और एक 12 साल की बच्ची शामिल है जबकि नौ लोग घायल है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि बताय कि राजेश साहू अपने परिवार के लोगों के साथ ऑटो (छोटा हाथी) में सवार होकर रवि स्टील के पास से रातू चट्टी तालाब में अर्घ्य देने जा रहे थे। इसी दौरान या दुर्घटना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *