गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : तीन की मौत, छह घायल

भरतपुर : राजस्थान में भरतपुर के आगरा.जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर नदबई थाना क्षेत्र आज अज्ञात वाहन की टक्कर से टैंपो में सवार दो महिला और टैंपो चालक की मौत हो गई तथा छह लोग घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसान टैम्पों में सवार होकर करीब करीब 9 लोग भरतपुर से हलैना की ओर जा रहे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंतरा गांव के पास अज्ञात वाहने ने टैम्पों को टक्कर मार दी। हादसे में मृत टैंपो चालक की शिनाख्त गंधार मुड़िया निवासी हेतराम (36) और नदबई निवासी पुष्पा (32) के रूप में हुई है। शवों को नदबई अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घायलों में से एक महिला ने आरबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिसका शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *