हैदराबाद : तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के शमशाबाद मंडल में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद एक डीसीएम वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब डीसीएम वाहन शादनगर की ओर से शमशाबाद जा रहा था। मृतकों की पहचान गोपाल (47), अंजलि (42) और स्वाति (9) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
