श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहिया वाहन के ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी। मृतकों की पहचान कुलगाम के दमहल हांजीपोरा निवासी शब्बीर अहमद डार और आदिल अहमद डार हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।
एक अन्य दुर्घटना में आज सुबह श्रीनगर-बारामूला रोड पर श्रीनगर के मलूरा इलाके में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को पास के जेवीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सड़क दुर्घटना : तीन लोगों की मौत
