शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के अमलाई कस्बे में आज दोपहर एक ट्रक ने मोटर साइकिल सवार तीन लोगों को कुचल लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के बटुरा गांव के तीन लोग गणेश पाव (20), गंगाराम पाव (50) और कोमल पाव (22) अपनी मोटर साइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के चलते मोटर साइकिल में आग भी लग गयी। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
