गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : तीन लोगों की मौत

जीरा : पंजाब के फिरोजपुर जिले के जीरा में सोमवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब एक कार से एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई और मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी। सूत्रों के अनुसार, मृतक अमर सिंह और कुलबीर सिंह सगे भाई हैं और वे अपनी 12 वर्षीय पोती के साथ मोटरसाइकिल पर अपने गांव कादूवाल जा रहे थे। मृतकों के परिजनों के अनुसार, कार में सवार लोगों का पुलिस पीछा कर रही थी जो उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही थी क्योंकि उस कार में भारी मात्रा में हेरोइन थी लेकिन इस संबंध में पुलिस ने अबतक कोई बयान नहीं दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *