गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : तीन युवकों की मौत

बाड़मेर : राजस्थान में बाड़मेर शहर से सात किलोमीटर दूर सिणधरी सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई जिससे बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
सूचना पर रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों के शवों को बाड़मेर जिला अस्पताल चौकी में रखवाया है। मातासर भुरटिया के रहने वाले तीनों युवक बाड़मेर में कमठा मजदूरी करते है और कल शाम को छुट्टी कर वापिस गांव लौट रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर बैठक कर बाड़मेर शहर से निकले थे और रासाराम की प्याऊ के पास सामने से आ रहे तेज रोशनी की गाड़ी के दौरान आगे चल रहे ट्रैक्टर मय ट्रॉली दिखाई नहीं दी और बाइक ट्रॉली से टकरा गई। स्पीड ज्यादा होने से बाइक सवार तीनों की मौत हो गई।
थानाधिकारी चंद्रसिंह ने बताया कि मृतकों की पहचानअन्नाराम मेघवाल, मोटाराम जाट, बकताराम निवासी मातासर भुरटिया बाड़मेर के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे और तीनों के शव जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *