अमरोहा : उत्तर प्रदेश में अमरोहा के डिडौली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे-09 पर बुढ़नपुर के समीप ओवरब्रिज पार करने के दौरान ढलान पर अचानक पीछे से आई तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित होकर पिकअप ने एक बाइक में टक्कर मार दी और पिकअप पलट गई जिसकी चपेट में आने से बाइक पर सवार मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र निवासी सोनू (29) तथा पिंकी (25) की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। मृतक सोनू के पिता चंद्र किशोर ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर दोनों बाइक पर सवार होकर हरिद्वार से गंगा जल लेने गए थे।
