गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो मरे, चार घायल

मथुरा : उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महाबन क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 118 पर बुधवार को आगरा से दिल्ली जा रही एक कार ने सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग एवं महिला को टक्कर मार दी जिससे दोनो की मौत हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा से दिल्ली जा रही कार का एक पहिया पंचर हो गया जिसे सड़क किनारे खड़ी कर पहिया बदला जाने लगा। इस दौरान आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े महिला और वृद्ध को रौंद दिया जिससे दोनो की मौके पर मौत हो गई जबकि कार में सवार चार लोग घायल हो गए। चारों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान योगेन्द्र (70) निवासी कालका दिल्ली एवं पूजा (32) निवासी श्रीनिवासपुरी दिल्ली के रूप में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *