गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो की मौत, एक गम्भीर

अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ के मदनगंज थाना अन्तर्गत आज सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई तथा एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर रोड चिड़िया बावड़ी क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवारों के टक्कर मार दी , जिसमें दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। एक अन्य गम्भीर घायल को किशनगढ़ के राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल लाया गया लेकिन नाजूक हालत देखते हुए उसे अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान दौराई अजमेर निवासी आर्यन रैगर तथा पवन रैगर के रूप में की गई है जबकि गम्भीर घायल अजय रैगर है। पुलिस अज्ञात वाहन तथा घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *