गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो मरे, एक गंभीर

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर सोमवार देर रात में तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से उसमे सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खाबा कला निवासी मंशाराम वर्मा (50) गांव निवासी लालता वर्मा (32) और बनगई गांव निवासी गौतम वर्मा (35) के साथ बाइक से सोमवार को नानपारा क्षेत्र में काम से गए थे। देर रात तीनों वापस अपने घर जा रहे थे कि नानपारा कोतवाली क्षेत्र के नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर मथुरा पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
इस हादसे में मौके पर ही लालता और गौतम की मौत हो गई जबकि मंशाराम घायल हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल मंशाराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *