गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो लोगों की मौत, तीन घायल

सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा थाना क्षेत्र के पगारिया घाटी के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे उसमें सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल आष्टा में भर्ती किया गया है। कार में पांच लोग सवार थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम इंदौर से भोपाल की ओर जा रही एक कार आष्टा थाना क्षेत्र के मुकाती फॉर्म हाउस के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयीं। दुर्घटना में अमित चौधरी (28) और गोपाल मौर्य (30) दोनों निवासी इंदौर की घटना स्थल पर मौत हो गयी है।
घायलों में अमन वर्मा इंदौर, पीयूष सिजोरिया इंदौर एवं रितेश मगरे इंदौर के नाम बताए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायलो को सिविल अस्पताल पहुचाया गया। पुलिस विस्तार से जांच कर रही है। प्राथमिक जानकारी में बताया कि यह सब युवक किसी शादी में फोटो शूट करने इंदौर से भोपाल जा रहे थे। रास्ते में कार के ब्रेक फेल होने के कारण ये हादसा घट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *