भुवनेश्वर : ओडिशा में गंजम जिले के खलीकोट थाना के अंतर्गत हरिदामुला में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार आंध्र प्रदेश से खाद्य तेल लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा एक ट्रक सड़क से फिसलकर पलट गया जिसकी चपेट में एक मोटरसाइकिल और कार आ गयी।
इसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बरहामपुर में स्थानांतरित कर दिया गया। मृतकों में महिला और ट्रक चालक शामिल हैं। घायल हुए लोगों में महिला का भाई,पुत्र और ट्रक चालक का सहायक है। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू कर दी है।
