मोहाली : पंजाब में जीरकपुर के पास अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक टिपर ट्रक के दो मोटरसाइकिलों को पीछे से टक्कर मार देने से एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सिमरनजीत कौर (23) और उसके बेटे हनी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। टिपर चालक को राहगीरों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
