गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो की मौत

बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में ट्रक ड्राइवर व खलासी की मौके पर मृत्यु हो गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अतर्रा जियाउद्दीन अहमद ने शुक्रवार को बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोलाहे पुरवा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे के पिलर नंबर 27 के निकट गुरूवार देर रात यह घटना उस समय हुई जब महोबा जिले के ट्रक चालक महोबा नगर निवासी रामसेवक वर्मा (57) और पनवाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदौ गांव निवासी ट्रक खलासी (23) अरुण लखेरा जौ से भरा ट्रैक्टर लेकर महोबा से बनारस जा रहे थे।
ट्रक में जौ से भरी बोरिया गिरकर सड़क पर फट गई, जिससे जौ फैल गया। दोनों ही सड़क पर फैले जौ को समेट कर उठा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड के माध्यम से शव की पहचान करते हुए मृतकों के परिजनों को सूचित किया। उन्होंने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मृतकों के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *