ट्रक की चपेट में आयी मोटरसाइकिल, दो सगे भाइयों की मौत
प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अयोध्या से प्रयागराज राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गयी जिसमें दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि हादसा थाना क्षेत्र कोहड़ौर के स्टेशन रोड के पास हुआ जिसमें दो सगे भाई राकेश (26) और राजेश (24) की मौत हो गयी।
मोटरसाइकिलसवार ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे तभी उनकी मोटरसाइकिल तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गयी। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
