कोडरमा : झारखंड में कोडरमा जिले के नवलशाही थाना अंतर्गत नवादा चौक के समीप बुधवार को बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बाइक पर सवार होकर तीन लोग नवलशाही से डोमचांच की तरफ आ रहे थे। इस दौरान नवादा चौक के समीप एक बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल महिला मुनिया खातून और मोहम्मद मंजूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बच्चे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
