गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो की मृत्यु, 12 घायल

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के खेतिया थाना क्षेत्र में मजदूरों को लेकर जा रहे पिकअप वाहन और दुपहिया वाहन के बीच टक्कर में दो लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग एक दर्जन से अधिक घायल हो गये। खेतिया थाना पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन और दुपहिया वाहन के बीच टक्कर राखीखुर्द गांव के समीप रविवार देर शाम हुयी, जिसमें रतिलाल वास्कले और मुझा वास्कले नाम के व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। बताया गया है कि पिकअप वाहन में बच्चों और महिलाओं समेत लगभग 30 लोग सवार थे। उनमें में से अधिकांश को मामूली चोट पहुंची हैं। लगभग एक दर्जन घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *