गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क दुर्घटना : दो की मौत, 15 घायल

कोल्हापुर : महाराष्ट्र में रत्नागिरि जिले के पचेरी आगर में शुक्रवार सुबह ‘गणेश विसर्जन जुलूस’ के दौरान सड़क दुर्घटना में एक किशोरी सहित दो लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब गांव में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार टेम्पो ब्रेक फेल होने के कारण जुलूस में घुस गया। इसमें टेम्पो चालक और एक युवती की मौत हो गयी तथा 15 लोग घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार टेम्पो चालक बाहर आकर अपने अनियंत्रित वाहन को रोकने का प्रयास कर रहा था, तभी वह पहिए के नीचे आकर कुचल गया, जबकि टेम्पो में बैठी किशोरी की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। घायल लोगों को आबलोली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में कोमल नारायण भुवड़ (17) और दीपक लक्ष्मण भुवड़ (48) के हैं। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *