गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : दो की मौत, 30 घायल

विशाखापत्तनम : एक भयानक सड़क दुर्घटना में रविवार को आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीतारमा राजू जिले के पदेरू में आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की एक बस खाई में गिर गई, जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बस चौदावरम से पडेरू जा रही थी। पुलिस के मुताबिक पेड़ से टकराने के बाद चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस सड़क से उतर गयी और घाट रोड से 50 फीट गहरी खाई में गिर गयी।
मृतकों की पहचान ईश्वर राव और उनकी पत्नी नारायणम्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय बस में लगभग 45 यात्री यात्रा कर रहे थे। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना स्थल पर सेल फोन सिग्नल उपलब्ध नहीं थे, इसलिए अधिकारियों को दुर्घटना की खबर भेजने में कुछ समय लगा। इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस, राजस्व और अग्निशमन विभाग के अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू किया। जिला कलेक्टर सुमित कुमार ने मीडिया को बताया कि घायलों में से चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें विशाखापत्तनम के के.जी. अस्पताल में भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने इस भीषण दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *